Netflix लेकर आ रहा ‘बाहुबली बिफोर द बिगनिंग’, देख सकेंगे शिवगामी के सफ़र को।

प्रीक्वल में शिवगामी का सफर दिखाया जाएगा। हाल ही में नेटफ्लिक्स ने इसकी घोषणा की है।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : बाहुबली के फैंस के लिए खुशखबरी है। अब वह अपनी पसंदीदा फिल्म की नई सीरीज को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। नेटफ्लिकस इस फ्रेंचाइजी का प्रीक्वल लेकर आ रहा है। इस प्रीक्वल में शिवगामी का सफर दिखाया जाएगा। हाल ही में नेटफ्लिक्स ने इसकी घोषणा की है। इसके दो एडिशन बनने की बात कही गई है। इनका नाम होगा बाहुबली बिफोर द बिगनिंग। ये बाहुबली द बिगनिंग और बाहुबली द कन्क्लूजन का प्रीक्वल होगी। ये प्रीक्वल आनंद नीलकंठन की किताब द राइज ऑफ शिवगामी पर आधारित है। इस सीरीज में नौ एपिसोड होंगे। इसमें शिवगामी के एक विद्रोही लड़की से एक प्रभावशाली रानी बनने का सफर दिखाया जाएगा। इस सीरीज में एस।एस राजमौली के साथ देव कट्टा और प्रवीण सतारू अहम भूमिका में होंगे। बाहुबली’ के निर्माण की जिम्मेदारी आर्का मीडिया वर्क्स ने ली है। अब देखना होगा कि कटप्पा और शिवगामी की कहानी के बारे में क्या कुछ और जानने को मिलता है।

Comments (0)
Add Comment