New Delhi: दिल्ली में दरिंदगी की घटना सामने आई, सूटकेस में 9 साल की बच्ची मिली खून से लथपथ

(न्यूज़लाइवनाउ-New Delhi) सूटकेस वाला किस्सा एक बार फिर आया सामने। दिल्ली में एक बच्ची खून से लथपथ सूटकेस में मिली जिसके साथ दुष्कर्म किया गया।

दिल्ली में एक दर्दनाक हादसा सामने आया जहा पे 9 साल की बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया गया फिर उसका मर्डर करके उसको सूटकेस में खून से लथपथ होने के बाद मरने के लिए छोड़ दिया गया। इस घटना से लोग काफी नाराज है और कानून व्यवस्था पे सवाल खड़े कर रहे है।

भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया

बच्ची की खौफनाक हत्या के बाद मामला दर्ज करवाया गया और पुलिस की टीम अब जांच में जुड़ी है। जहा एक और जनता का गुस्सा नजर आ रहा वही दूसरी और राजनीती तेजी से काम करती हुई नजर आ रही है। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने इस मुद्दे पर केंद्र की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने सवाल उठाया है कि राजधानी में लगातार खराब होती कानून-व्यवस्था की स्थिति की जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा?

पुलिस ने बताया की ये घटना उत्तर-पूर्वी दिल्ली की है जहा पूर्वोत्तर दिल्ली के नेहरू विहार में 9 वर्षीय बच्ची की खौफनाक तरीके से मृत्यु हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि रात 8:41 बजे दयालपुर थाने में पीसीआर कॉल प्राप्त होने पर एक टीम को तुरंत नेहरू विहार की गली संख्या 2 में भेजा गया। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि पीड़िता के पिता उसे पहले ही जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले गए थे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि उसके चेहरे पर चोट के गंभीर निशान थे और यौन उत्पीड़न की आशंका जताई गई है।

धारा 6 के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया

पुलिस ने भारत न्याय संहिता (बीएनएस) की उपयुक्त धाराओं के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (POCSO) की धारा 6 के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया है। जांच को गति देने के लिए विशेष टीमों का गठन कर साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास तेज़ कर दिए गए हैं।

और खबरों के लिए हमें फॉलो करें Facebook पर।

#DelhicrimedeathIndiaMODIMurder casepoliticsPOSCORape case