अब U.P. STF क्रिमिनल को पकड़ने और क्राइम पर लगाम लगाने के लिए AI की लेगी मदद , योगी सरकार ने बजट को दी मंजूरी

योगी की एसटीएफ अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के जरिए क्रिमिनल ट्रैक और क्राइम क्रैक करने सिस्टम पर काम शुरू करेगी। डाटा सिस्टम से अपराधी की कुंडली एसटीएफ के सामने होगी। यूपीएसटीएफ द्वारा प्रदेश के दुर्दांत अपराधियों, अवैध नशे के सौदागरों, अवैध हथियार तस्करों, परीक्षा माफिया और फर्जी शिक्षकों समेत आतंकवादियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई पर प्रसन्नता जाहिर की।

(एन एल एन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही यूपीएसटीएफ जल्द ही नये कलेवर और नई ताकत के साथ दिखेगी। अब योगी की एसटीएफ अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के जरिए क्रिमिनल ट्रैक और क्राइम क्रैक करने सिस्टम पर काम शुरू करेगी। डाटा सिस्टम से अपराधी की कुंडली एसटीएफ के सामने होगी। यूपीएसटीएफ द्वारा प्रदेश के दुर्दांत अपराधियों, अवैध नशे के सौदागरों, अवैध हथियार तस्करों, परीक्षा माफिया और फर्जी शिक्षकों समेत आतंकवादियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई पर प्रसन्नता जाहिर की। यूपी सरकार ने एसटीएफ को मजबूत करने के लिए बजट भी जारी किया है, जिसमें 3 करोड़ रुपये से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड क्रिमिनल डाटा सिस्टम भी तैयार किया जाएगा।

इस सिस्टम के जरिए संगीन वारदात को अंजाम देने वाले शूटर अपराधियों की कुछ ही पलों में पहचान और पूरी कुंडली एसटीएफ और पुलिस अधिकारियों के सामने होगी। इसमें टेक्निकल तरीके से घटना का जल्द खुलासा करने और उसको अंजाम देने वाले अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने में भी समय नहीं लगेगा।

इस सिस्टम के तहत अपराधियों का पूरा डाटा बेस तैयार किया जाएगा, इससे पहले यह क्रिमिनल ट्रैकिंग सिस्टम के जरिए काम किया जाता था। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ अपराधियों का डेटाबेस जोड़ने से उनके चेहरे का मिलान चंद सेकंड में पूरे रिकॉर्ड से करते हुए किस चेहरे से कितने प्रतिशत मिलान हो रहा है, इसकी जानकारी सामने आ जाएगी। साथ ही अपराधी की आवाज घटना को अंजाम देने का तरीका परिवारिक और अपराधिक पृष्ठभूमि का ब्यौरा भी तुरंत मिल जाएगा।

#UttarPradesh#yogiadityanathcrime