दीपू दास की हत्या पर महमूद मदनी, “ये बहुत शर्मनाक है, इस्लाम, मुसलमान इस तरह का काम करें तो हमारी नजरें झुकती हैं”

(न्यूज़लाइवनाउ-Bangladesh) दीपू दास की हत्या पर प्रतिक्रिया देते हुए महमूद मदनी ने इसे बेहद शर्मनाक करार दिया और कहा कि यदि इस्लाम या मुसलमानों के नाम पर इस तरह की हिंसा की जाती है, तो यह हम सभी के लिए शर्म की बात है।

बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू दास की हत्या को लेकर भारत में हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। मंगलवार (23 दिसंबर 2025) को इस घटना के विरोध में बांग्लादेश हाईकमीशन के बाहर प्रदर्शन किया गया। वहीं, कोलकाता में भी हिंदू संगठनों ने उप उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतरकर विरोध जताया। पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश के दौरान उनकी झड़प भी हुई।

घटना की जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है

इस बीच जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने भी इस हत्या की तीखी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि जब अपराध करने वाला मुसलमान हो और पीड़ित गैर-मुस्लिम, तो यह अपराध और भी गंभीर हो जाता है। दीपू दास की हत्या पर प्रतिक्रिया देते हुए महमूद मदनी ने इसे बेहद शर्मनाक करार दिया और कहा कि यदि इस्लाम या मुसलमानों के नाम पर इस तरह की हिंसा की जाती है, तो यह हम सभी के लिए शर्म की बात है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है।

और खबरों के लिए हमें फॉलो करें Facebook पर।

BangladeshBangladesh ViolenceDeepu DasMahmood Madani