PICS: मध्यप्रदेश-भोपाल: बैरागढ़ में 200 दुकानों में भीषण आग लगी, राहत कार्य में मदद के लिए सेना को बुलाया गया

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरागढ़ इलाके में भीषण आग लगने से लगभग 200 दुकानें प्रभावित हुईं हैं. दमकल विभाग की देरी के कारण काफी नुकसान हो गया. आग पर काबू पाने के लिए मौके पर 20 फायर ब्रिगेड और सेना के जवान पहुंच चुके हैं.





बैरागढ़ के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में स्थित दुकान में आग लगने से हड़कंप मचा, लोग कुछ समझ पाते इससे पहले देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और लगभग 100 दुकानें चपेट में आ गईं.

आग के कारण आसपास के इलाके प्रभावित हो गए. यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हो गया. इस कारण सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही. आग किस कारण से लगी अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है.




मौके पर पहुंची पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आग किस कारण से लगी है. अभी तक किसी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं मिली है.

Comments (0)
Add Comment