(न्यूज़लाइवनाउ-India) गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की से टेलीफोन पर बातचीत की।
बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने नेपाल में शांति और स्थिरता कायम करने की उनकी पहल को भारत का पूरा समर्थन दोहराया।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की से सार्थक चर्चा हुई। हालिया दुखद घटनाओं में हुई जनहानि पर गहरी संवेदना प्रकट की और शांति व स्थिरता लौटाने के उनके प्रयासों में भारत की निरंतर साझेदारी का आश्वासन दिया। इसके साथ ही, मैंने उन्हें और नेपाल की जनता को उनके राष्ट्रीय दिवस पर हार्दिक बधाई भी दी।”