मस्जिद पर पथराव की सूचना पर पहुंची पुलिस, सरपंच बोले- उपद्रव की सुचना गलत

हरियाणा के रोहतक के आंवल गांव में असामाजिक तत्वों द्वारा मस्जिद के अंदर पथराव की सूचना पाकर एएसपी मेधा भूषण मौके पर पहुंची और मौलवी के परिवार को सुरक्षा दी। देर रात तक कलानौर थाना पुलिस जांच में जुटी थी।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): शुक्रवार रात करीब 10 से 11 के बीच हरियाणा के रोहतक के आंवल गांव में असामाजिक तत्वों द्वारा मस्जिद के अंदर पथराव की सूचना पाकर एएसपी मेधा भूषण मौके पर पहुंची और मौलवी के परिवार को सुरक्षा दी। देर रात तक कलानौर थाना पुलिस जांच में जुटी थी। पुलिस पूछताछ में मौलवी इकबाल ने बताया कि गांव की मस्जिद के अंदर वह परिवार सहित रहता है, जहां छह सदस्य हैं। रात करीब साढ़े 10 बजे अचानक पथराव हुआ। चार-पांच पत्थर मस्जिद के अंदर गिरे तो बाकी बाहर गिरे। वह बच्चों को लेकर अंदर चला गया। उसने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी।

एएसपी मेधा भूषण खुद गांव में पुलिस बल के साथ पहुंची। साथ में कलानौर थाना प्रभारी रमेश कुमार भी रहे। एक घंटे जांचकर मौलवी के परिवार की सुरक्षा में पांच-छह पुलिसकर्मी तैनात कर दिए। साथ ही एक पीसीआर को मस्जिद की सुरक्षा में लगा दिया गया। गांव में शांतिपूर्ण माहौल है। दिन में मौलवी के परिवार को पूरी तरह सुरक्षा का आश्वासन दिया था। ग्रामीण किसी तरह की पत्थरबाजी की घटना पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। पुलिस अपनी जांच कर रही है, लेकिन अभी ऐसे कोई तथ्य नहीं मिला।

crimepolice