प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई को लेकर क्रांतिकारी चेतावनी दी

(न्यूजलाइवनाउ-Israel) मध्य-पूर्व में जारी अमेरिका-इज़राइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई को लेकर क्रांतिकारी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि उनकी जान की कोई गारंटी नहीं दी जा सकती और इज़राइल अपने दुश्मनों के नेताओं को निशाना बनाने से पीछे नहीं हटेगा।

दरअसल, अमेरिका और इज़राइल द्वारा 28 फरवरी 2026 को ईरान पर बड़े हवाई हमले किए गए थे, जिनमें उस समय के सर्वोच्च नेता Ali Khamenei की मौत हो गई थी। इसके बाद ईरान में सत्ता परिवर्तन हुआ और उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर बनाया गया। 

नेताओं को भी निशाना बना सकता

इसी पृष्ठभूमि में नेतन्याहू ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वह किसी भी “आतंकी संगठन के नेताओं के लिए जीवन बीमा नहीं करवाएंगे।” उनका इशारा इस बात की ओर था कि इज़राइल अपने विरोधियों के शीर्ष नेताओं को भी निशाना बना सकता है।

 नेतन्याहू ने मोजतबा खामेनेई को ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड का “कठपुतली” नेता बताते हुए आरोप लगाया कि ईरान क्षेत्र में आतंकवाद को समर्थन देता है। उन्होंने यह भी कहा कि इज़राइल और उसके सहयोगी ईरान की सैन्य ताकत और उसके नेटवर्क को कमजोर करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। 

हालांकि इज़राइली प्रधानमंत्री ने यह भी माना कि सैन्य हमलों से ईरान की ताकत कमजोर हुई है, लेकिन इससे वहां की सरकार तुरंत गिर जाएगी, इसकी कोई निश्चितता नहीं है। उनके अनुसार, यदि ईरान में शासन परिवर्तन होना है तो वह वहां के लोगों के आंदोलन से ही संभव होगा। 

इस बीच क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ रहा है। ईरान ने इज़राइल और अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए हैं, जबकि इज़राइल भी जवाबी सैन्य अभियान जारी रखे हुए है, जिससे पूरे मध्य-पूर्व में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। 

#war timeBenjamin NetanyahuIranIran Israel ConflictIsrael