(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : इस साल लॉन्च हुए स्मार्टफोन गेम्स में से PUBG को दुनियाभर में पसंद किया जा रहा है। इस गेम को खेलने के लिए आपके स्मार्टफोन का हार्डवेयर हाई कैपेसिटी का होना चाहिए। मिड या बजट रेंज के स्मार्टफोन्स पर इस गेम को खेलने में यूजर्स को परेशानी आ सकती है। या तो स्मार्टफोन गर्म हो जाएगा या फिर हैंग हो सकता है। PUBG एक रॉयल बैटल गैम है जिसे FPS (फर्स्ट पार्टी शूटर) मल्टीप्लेयर गेम भी कहा जाता है। PUBG के अलावा कई और फर्स्ट पार्टी शूटर गेम हैं जिसे आप अपने स्मार्टफोन पर खेल सकते हैं।
Rules of Survival
ग्राफिक्स और गेमप्ले के लिहाज से यह गेम भी PUBG की तरह ही है। इस गेम में आप किरदार को कस्टमाइज कर सकते हैं साथ ही मैप के हिसाब से चुन भी सकते हैं। इस गेम में ड्यूल और स्कवॉड मोड भी दिया गया है।
Pixel’s Unknown BattleGround
इस स्मार्टफोन गेम को PUBG का कार्टून वर्जन भी कहा जा सकता है। इसके कई ग्राफिक्स एलिमेंट लोकप्रिय गेम मिनेक्राफ्ट से मिलता है। इस गेम के तीन मोड्स दिए गए हैं जिसमें सिंगल, टीम और जॉम्बी मोड में खेला जा सकता है। इस गेम को आप एंड्रॉइड और आईओएस दोनों ही प्लेटफार्म पर फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।Free Fire