बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की ‘देश बचाओ-भाजपा भगाओ रैली’ कुछ ही देर में शुरू होने जा रही है। राजद की इस रैली में आज आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अपनी ताकत दिखाएंगे। सुबह से ही पटना के गांधी मैदान में समर्थकों का हुजूम उमड़ रहा है। जेडीयू के बागी नेता और राज्यसभा सांसद शरद यादव भी मंच पर मौजूद होंगे। आपको बता दें कि जेडीयू ने कहा है कि अगर शरद रैली में जाएंगे तो उन्हें पार्टी से अलग समझा जाएगा।
लाइव अपडेट्स
12:00 PM- पटना के गांधी मैदान पहुंचा आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का काफिला।
11:40 AM- बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव भी मंच पर मौजूद हैं।
11:10 AM- रैली के लिए घर से निकले लालू प्रसाद यादव, मंच पर जल्द पहुंचने वाले हैं सपा अध्यक्ष अखिलेश
10:40 AM- रैली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का रिकॉर्डेड भाषण चलाया जाएगा
10:30 AM- गांधी मैदान में पहुंचने लगा लालू समर्थकों का रैला, छोड़े जा रहे हैं पटाखे
10:15 AM- नाराज शरद ने कहा, असली जेडीयू हम हैं और इसे साबित करेंगे
10:00 AM-पटना रैली में आए कुछ लोगों ने इनकम टैक्स चौराहे पर की फायरिंग, पुलिस से भिड़े
09:45 AM- जेडीयू ने कहा कि लालू प्रसाद को रैली में अपनी संपत्ति का भी मंच से खुलासा करना चाहिए। जनता के समक्ष दस्तावेजों के आधार पर बताना चाहिए कि उन्होंने हजारों करोड़ की संपत्ति कैसे व कहां से बनाई।
09:30 AM- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के अलावा शरद यादव ने रैली में भाग लेने की सहमति दी है।
09:15 AM- नेता विपक्ष नेता तेजस्वी प्रसाद यादव और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव भी होंगे
09:00 AM- गांधी मैदान पहुंचने लालू समर्थकों का रैला