रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का पश्चिमी देशों पर हमला, बोले- यूक्रेन ने मिन्स्क समझौते को किया रद्द

शुक्रवार को रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि यूक्रेन ने मिन्स्क समझौते सहित सब कुछ रद्द कर दिया है। उनहोंने अगे कहा कि पश्चिमी देशों ने भूमी पर कब्जा करने और लोगों को शोषण करने की अपनी अपनी पूरानी आदतों को नहीं छोड़ा है।

(एन एल एन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): शुक्रवार को रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि यूक्रेन ने मिन्स्क समझौते सहित सब कुछ रद्द कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह समझौता रूस सशस्त्र रूसी अलगाववादी समूहों और यूक्रेन के सशस्त्र बलों के बीच लड़े गए डोनबास युद्ध को समाप्त करने के लिए किए गए समझौते में शामिल था।उन्होंने कहा कि मिन्सक समझौते को लागू करना बहुत मुश्किल काम नहीं था। यह समझौता यूक्रेन के पूर्व के एक छोटे हिस्से के लिए विशेष स्थिति के बारे में था, जो अब रूसी सेना द्वारा नियंत्रित किया जाता है। रूसी विदेश मंत्री लावरोव ने कहा कि नाटो को विस्तार करने की कोई योजना नहीं थी।प्रत्येक देश गठबंधन चुनने के लिए स्वतंत्र है, लेकिन ऐसा करने में कोई भी देश दूसरों की सुरक्षा की कीमत पर अपनी सुरक्षा को मजबूत करने का प्रयास नहीं कर सकता है। नाटो इस मामले में प्रतिबद्धताओं का उल्लंघन किया है

मिन्स्क समझौते पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया कि उनका कभी भी इस विशेष सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव को लागू करने का इरादा नहीं था। हालांकि उनको छोड़कर सभी ने इस समझौते को स्वीकार कर लिया।

#DelhiamericaChinaMODIpolitics
Comments (0)
Add Comment