दिल्ली से रांची तक सख्त कार्रवाई, देशभर में 12 ठिकानों पर छापे, रांची से ISIS के कथित आतंकी समेत आठ संदिग्ध हिरासत में

(न्यूज़लाइवनाउ-Delhi)दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने झारखंड एटीएस और रांची पुलिस के सहयोग से एक अहम ऑपरेशन को अंजाम दिया है। इस अभियान के तहत रांची के इस्लामनगर इलाके से आईएसआईएस से जुड़े संदिग्ध आतंकी अजहर दानिश को हिरासत में लिया गया। उस पर पहले से ही दिल्ली में एक केस दर्ज था और वह फरार चल रहा था।

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की साझा कार्रवाई में देश के अलग-अलग हिस्सों में 12 स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। अब तक करीब आठ संदिग्धों को पकड़ लिया गया है, जिनसे गहन पूछताछ जारी है।

गंभीर साजिश की फिराक में थे आतंकी तत्व

स्पेशल सेल ने दावा किया है कि उन्होंने आईएसआईएस के एक सक्रिय नेटवर्क को बेनकाब किया है, जो भारत में एक बड़े आतंकी हमले की योजना बना रहा था। इस सिलसिले में दिल्ली से आफताब नामक एक आतंकी को गिरफ्तार किया गया है, जो मुंबई का निवासी बताया जा रहा है। इसी नेटवर्क से जुड़ा दानिश उर्फ अजहर रांची से दबोचा गया है।

फिलहाल दिल्ली पुलिस की विशेष इकाई देश के विभिन्न इलाकों में लगातार छापेमारी कर रही है और कई अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

और खबरों के लिए हमें फॉलो करें Facebook पर।

delhiDelhi PoliceRanchi