(एन एल एन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): BSF अधिकारी के अनुसार मंगलवार को करीब साढ़े दस बजे नदिया जिले के सीमावर्ती इलाके कृष्णा नगर सेक्टर के अंतर्गत सीमा चौकी सीकरा के इलाके में ड्यूटी पर तैनात जवान ने चार तस्करों को भारतीय सीमा में प्रवेश करने से रोकने की कोसिस की तभी तस्करों ने बीएसएफ के जवानों पर धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। हमले के बाद तस्कर घायल जवान से उसका हथियार छीनकर बांग्लादेश की सीमा में भाग गए। दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के कृष्णानगर सेक्टर के अंतर्गत सीकरा पोस्ट पर तैनात बीएसफ के जवान ने 4 बांग्लादेशी तस्करों को रोका जो अवैध रूप से भारतीय सीमा में दाखिल हो रहे थे। इस बीच तस्करों ने बीएसफ जवान अचानक धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। घायल जवान को पहले निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे उच्च चिकित्सा के लिए कोलकाता रेफर कर दिया गया है। बीएसएफ के आला अधिकारियों ने बीजीबी के साथ फ्लैग मीटिंग आयोजित की।
BSF के एक अधिकारी ने बताया कि घटना की F.I.R नजदीकी थाना में दर्ज कराई जा रही है। घायल जवान को बाॉर्डर पोस्ट पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया और उसके बाद छपरा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।डॉक्टर्स ने जवान की हालत गंभीर देखते हुए उसे कोलकाता रेफर कर दिया।
उप महानिरीक्षक, श्री संजय कुमार ने बताया की जब तस्करों और आपराधियों को सीमा पार गैर कानूनी कामों में सफलता नहीं मिलती तो वे जवानों पर जानलेवा हमला करते हैं। उन्होंने बताया की हमारे जवानों पर आए दिन तस्करों और उनके साथियों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से हमले किए जाते हैं लेकिन फिर भी हमारे जवान उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देते।