अमेरिका में आतंकी हमला, टाइम्स स्क्वॉयर के पास पाइप बम से किया गया विस्फोट

अमेरिका के प्रसिद्ध शहर न्यूयॉर्क में बम धमाका हुआ है. पुलिस ने कहा कि यह धमाका टाइम स्क्वायर के नजदीक पोर्ट अथॉरिटी बस टर्मिनल के पास हुआ है. यह मैनहैटन में है. वहां से लोगों को अब निकाला जा रहा है. शुरुआती खबरों के मुताबिक यह धमाका एक बस टर्मिनल के पास हुआ है. पुलिस धमाके की जांच कर रही है. पूरे इलाके में पुलिस ने ट्रैफिक रोक दिया है. पूरे इलाके को खाली कराया जा रहा है. स्थानीय समय के अनुसार यह धमाका सोमवार सुबह 7.30 बजे हुआ है. पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है. उससे पूछताछ की जा रही है.

शुरुआती खबरों के मुताबिक यह धमाका मैनहट्टन के 42 स्ट्रीट के पास हुआ है. यहां A, C, और E लेन को खाली कराया जा रहा है. यहां मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है. धमाके के बारे में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बताया गया है. आशंका जताई जा रही है कि यह पाइप बम से धमाका किया गया है.

Comments (0)
Add Comment