(न्यूज़लाइवनाउ-India) हाल ही में ईडी ने देश के कई राज्यों में छापेमारी की है। दिल्ली-पंजाब समेत कई जगहों से करोड़ों रुपये और 300 किलो चांदी बरामद की गई है।
अवैध तरीके से भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने और धन शोधन से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सख्त कार्रवाई करते हुए दिल्ली सहित कई स्थानों पर छापे मारे और करोड़ों रुपये की नकदी बरामद की है।
300 किलो चांदी बरामद
ईडी ने हाल ही में डंकी रूट के जरिए एक बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें भारत के युवाओं को अमेरिका भेजने का मामला सामने आया है। हालिया छापेमारी में ईडी ने 4 करोड़ से ज्यादा रुपये और 300 किलो चांदी बरामद की है, साथ ही 6 किलो के सोने के बिस्कुट भी जब्त किए हैं। ईडी ने गुरुवार को दिल्ली, पंजाब (जालंधर), हरियाणा (पानीपत) सहित कई अन्य स्थानों पर छापेमारी की।
अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली में एक ट्रैवल एजेंट के ठिकाने पर की गई कार्रवाई के दौरान 4.62 करोड़ रुपये नकद, 313 किलोग्राम चांदी और 6 किलोग्राम सोने के बिस्किट बरामद किए गए। छापेमारी के दौरान जब्त किए गए मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से कई संदिग्ध और आपत्तिजनक चैट्स भी सामने आई हैं।
जांच एजेंसियों ने बताया कि हरियाणा में मुख्य आरोपी के ठिकाने से तथाकथित ‘डंकी’ नेटवर्क से जुड़े अहम रिकॉर्ड और दस्तावेज हासिल हुए हैं। आरोप है कि एजेंट अवैध रूप से अमेरिका भेजे जाने वाले लोगों की संपत्ति के कागजात कमीशन की रकम की गारंटी के तौर पर अपने पास रखते थे। ‘डंकी’ शब्द उस खतरनाक और लंबी अवैध यात्रा को दर्शाता है, जिसके जरिए प्रवासी चोरी-छिपे दूसरे देशों में प्रवेश करते हैं।
और खबरों के लिए हमें फॉलो करें Facebook पर।