(न्यूज़लाइवनाउ–India) इंडिगो के संकट में सुप्रीम कोर्ट ने कार्रवाई करने से मना किया और कहा कि “यह मामला सरकार देख रही है।”
सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि इंडिगो पर आए संकट को सरकार संभाल रही है और वही इस मामले में कार्रवाई कर रही है।
आज सातवां दिन है और अभी भी इंडिगो की बड़ी संख्या में उड़ानें लगातार रद्द हो रही हैं। हालांकि इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट से याचिका दाखिल कर हस्तक्षेप की मांग की गई थी, लेकिन शीर्ष अदालत ने इस याचिका को खारिज कर दिया और कहा कि यह मामला सरकार देख रही है तथा सरकार ने इस मुद्दे का संज्ञान लिया है।
भारत सरकार ने इस मुद्दे का संज्ञान लिया है
सीजेआई सूर्यकांत का कहना है, “हम जानते हैं कि लाखों लोग फंसे हुए हैं। हो सकता है कि उनमें से कुछ लोगों के जरूरी काम हों और वे पूरा न कर पा रहे हों। लेकिन भारत सरकार ने इस मुद्दे का संज्ञान लिया है। समय पर कदम उठाया गया है। अभी हमें कोई तात्कालिकता नहीं दिखती।”
और खबरों के लिए हमें फॉलो करें Facebook पर।