महिला ने दौड़ा-दौड़ाकर मारी कांग्रेस नेता को गोली, क्या है पूरा मामला

पंजाब का तरनतारन जिले में रविवार को गोइंदवाल साहिब जेल में दो गैंगस्टरों की हत्या के बाद एक और बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। एक घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

(एन एल एन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): पंजाब का तरनतारन जिले में रविवार को गोइंदवाल साहिब जेल में दो गैंगस्टरों की हत्या के बाद एक और बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। एक घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। यहां कांग्रेस सरकार में मार्केट कमेटी पट्टी के पूर्व चेयरमैन एवं कांग्रेस नेता मेजर सिंह धालीवाल को एक महिला ने दौड़ा-दौड़ाकर गोली मारी। इसमें मेजर सिंह आगे भाग रहा है और महिला उसका पीछा कर दौड़ाकर गोली मार रही है। गोली लगने से मेजर सिंह की मौत हो गई। मगर पंजाब में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

महिला ने मेजर सिंह की हत्या उन्हीं के पैलेस में की। तरनतारन के एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान के मुताबिक महिला मेजर सिंह के पैलेस में लगभग चार वर्षों से सजावट का काम करती थी। घटना के बाद से महिला फरार है। वह पैलेस में ही रहती थी। महिला मूलरूप से अमृतसर जिले के गांव मकबूलपूरा की रहने वाली है।

मेजर सिंह धालीवाल के बेटे रणजीत सिंह ने बताया कि कांग्रेस नेता मेजर सिंह धालीवाल गांव संगवां स्थित अपने मैरिज पैलेस एसजीआई में मौजूद थे। इसी दौरान महिला अमनदीप कौर उनके दफ्तर में आई। कुछ देर बाद मेजर सिंह और महिला के बीच किसी बात पर तकरार होने लगी। इसके बाद महिला ने उनकी ही रिवाल्वर मेजर सिंह पर तान दी।

इसके बाद मेजर सिंह को दौड़ा- दौड़ाकर गोली मार दी। मेजर सिंह को दो गोली लगीं। उन्हें तुरंत पट्टी स्थित संधू अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। तरनतारन पुलिस का कहना है कि जल्द ही महिला को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महिला अपने साथ रिवाल्वर भी लेकर गई है।

#murdercrimedeath
Comments (0)
Add Comment