इंतजार खत्म.. ‘टाईगर जिंदा है’ अब रिलीज के करीब

सलमान खान- कैटरीना कैफ की फिल्म टाईगर जिंदा है अब रिलीज होने के करीब पहुंच चुकी है। फैंस का उत्साह भी धीरे धीरे चरम पर पहुंच चुका है।




बहरहाल, मंगलवार को फिल्म का म्यूजिक एल्बम लांच कर दिया गया है। फिल्म के सारे गाने अब फैंस के सामने हैं। बता दें, फिल्म में लगभग 6 गाने हैं। जिसका म्यूजिक दिया है विशाल- शेखर ने। स्वैग से स्वागत और दिल दिया गल्लां.. हो सुपरहिट हो ही चुकी है। निर्देशक को पूरी उम्मीद है कि बाकी गाने भी लोगों को बेहद पसंद आएंगे।




म्यूजिक एल्बम के साथ साथ सोशल मीडिया पर फिल्म का इमोजी भी बना दिया गया है। इस इमोजी में टाईगर लुक में सलमान खान दिख रहे हैं। कोई शक नहीं कि यह धमाकेदार है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म जबरदस्त ओपनिंग देने वाली है।

Comments (0)
Add Comment