UK में पद्मावती रिलीज को मिली इज़ाज़त, निर्माता फिल्म रिलीज करने से पीछे हटे

संजय लीला भंसाली की ‘पद्मावती’ को यूके में रिलीज करने के लिए हरी झंडी मिल गई है. हरी झंडी मिलते ही यह बात कही जा रही थी कि संजय लीला भंसाली और दीपिका पादुकोण की ‘पद्मावती’ पहली दिसंबर को यूनाइटेड किंगडम (यूके) में रिलीज हो सकेगी. ब्रिटिश बोर्ड ऑफ फिल्म क्लासिफिकेशन (बीबीएफसी) ने ‘पद्मावती’ को सर्टिफिकेट जारी किया था. दिलचस्प यह है कि फिल्म को बिना किसी कट के पास किया गया. अब फिल्म के निर्माता कह रहे हैं कि फिल्म को पहले भारत में रिलीज किया जाएगा, फिर कहीं और. उनका कहना सही भी है क्योंकि फिल्म को पाइरेसी के जरिये नुक्सान पहुंचाया जा सकता है. उधर, सुप्रीम कोर्ट ‘पद्मावती’ को एक दिसंबर को देश के बाहर रिलीज करने से रोकने की मांग कर रही नई याचिका पर 28 नवंबर को सुनवाई के लिए तैयार हो गया है.

फिल्म की अवधि दो घंटे 44 मिनट की है. फिल्म को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, शाहिद कपूर और अदिती राव हैदरी लीड रोल में हैं. फिल्म का दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया ‘घूमर’ सॉन्ग रिलीज हो चुका है और यह सुपरहिट भी रहा था.

Comments (0)
Add Comment