संयुक्त राष्ट्र
संयुक्त राष्ट्र ने 3 महीनों में यौन उत्पीड़न के 31 नए मामले दर्ज किए हैं, जिनमें कम से कम आधे मामलों में संयुक्त राष्ट्र कर्मचारी अथवा संरा शरणार्थी एजेंसी के सहायक संगठन शामिल हैं। जुलाई से सितंबर के बीच मध्य अफ्रीकी गणराज्य, कांगो, हैती ,लाइबेरिया, माली और दक्षिण सूडान में 6 शांतिरक्षक अभियानों में 12 नए मामले सामने आए।
यूएनएचसीआर ने 15 आरोप दर्ज किए हैं। दूसरी तरफ, 3 नए मामलों में विश्व निकाय के आव्रजन कर्मी शामिल हैं और एक आरोप यूनिसेफ से संबंधित है। संयुक्त राष्ट्र से मिली जानकारी के मुताबिक यूएनएचसीआर से संबंधित एक आरोप सही पाया गया और 2 मामलों की जांच चल रही है। अन्य मामलों की समीक्षा की जा रही है।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव ऐंतोनियो गुतेरस ने शांतिरक्षकों और कर्मचारियों द्वारा यौन शोषण किए जाने के मामलों को रोकने को अपने कार्यकाल का प्रमुख उद्देश्य बनाया है। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र प्रमुख निश्चित ही इस बात से दुखी हैं कि इस प्रकार की घटनाएं लगातार हो रही हैं।