सुरक्षा शर्तों के तहत चिकित्सीय इच्छामृत्यु को हरी झंडी, गवर्नर ने कहा—निश्चित नियमों के साथ होगी कानूनी मान्यता

(न्यूज़लाइवनाउ-New York) न्यूज़ यॉर्क की गवर्नर का कहना है की निश्चित नियमों के साथ होगी कानूनी मान्यता चिकित्सीय आत्महत्या को लेकर।

अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य में कड़े सुरक्षा प्रावधानों के साथ चिकित्सीय इच्छामृत्यु को अनुमति दिए जाने की तैयारी है। राज्य की गवर्नर कैथी होचुल ने कहा है कि डॉक्टरों की निगरानी में गंभीर और असाध्य रोगों से पीड़ित मरीजों को चिकित्सीय आत्महत्या की कानूनी मंजूरी देने पर सहमति बन चुकी है। संभावना है कि अगले वर्ष इस प्रस्तावित कानून पर औपचारिक हस्ताक्षर कर दिए जाएंगे।

गवर्नर का आगे कहना है की, “न्यूयॉर्क ‘सुरक्षा उपायों’ के साथ मेडिकल सहायता से आत्महत्या को कानूनी बनाने जा रहा है। बुधवार को गवर्नर और राज्य के कानूनी जानकारों के बीच हुए एक समझौते के तहत, न्यूयॉर्क गंभीर रूप से बीमार लोगों के लिए मेडिकल सहायता से आत्महत्या को कानूनी बनाने वाला राज्य बनने जा रहा है।”

डेमोक्रेटिक गवर्नर कैथी होसुल ने कहा कि, “बिल में कई सुरक्षा उपायों को जोड़ने पर जोर देने के बाद अगले साल इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने की योजना बना रही हैं।”

और खबरों के लिए हमें फॉलो करें Facebook पर।

Kathy HochulNew York