UP : मौसम ने ढाया कहर ,बरसे ओले ,फसलों को क्षति पहुँची।

उत्तर प्रदेश का मौसम आज शाम अचानक बदल गया। रविवार को दोपहर में तेज गर्मी के बाद शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदला और आसमान में बदली छा गई। देखते ही देखते वेस्ट यूपी से चली मौसम के बदलाव की बयार सेंट्रल यूपी होते हुए देर रात तक राजधानी लखनऊ होते पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंच गई।

(न्यूज़ लाइव नाउ ) उत्तर प्रदेश का मौसम आज शाम अचानक बदल गया। रविवार को दोपहर में तेज गर्मी के बाद शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदला और आसमान में बदली छा गई। देखते ही देखते वेस्ट यूपी से चली मौसम के बदलाव की बयार सेंट्रल यूपी होते हुए देर रात तक राजधानी लखनऊ होते पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंच गई। मुरादाबाद, आगरा, मेरठ, अलीगढ़, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, मथुरा, गोंडा, रामपुर और बरेली सहित कई क्षेत्रों में बारिश के साथ-साथ ओले भी गिरे। इसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आलू, सरसों और गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा तो आम के बौर झड़ गए। होली मिसन के लिए लगाए तमाम पंडाल उखड़े अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) दीक्षा समारोह की तैयारियों की रिहर्सल आंधी-बारिश ने बेकार कर दी। आंधी से एथिलेटिक मैदान पंडाल उखड़ गया। शाम ढलते-ढलते मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम का यही हाल दिखने लगा।

 

मुरादाबाद मंडल के रामपुर में शाम चार बजे घने काले बादल छा गए और बूंदाबादी शुरू हो गई। इसके बाद मुरादाबाद महानगर में भी बूंदाबांदी शुरू हुई। तेज हवाएं भी चलीं। बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर में भी बारिश के संग ओले गिरे। आगरा, मथुरा और अलीगढ़ मंडल के एटा, कासगंज में शाम होने तक अधिकांश स्थानों पर तेज हवा के साथ बारिश हुई। मथुरा के चौमुहां विकास खंड और एटा के मारहरा में ओले गिरे। बेमौसम बारिश से आलू, सरसों और गेहूं की फसल को नुकसान होने की आशंका है। एटा में आम के पेड़ों पर आ रहे बौर झड़ गए।

 

 

अलीगढ़ में तीन बजे बाद आसमान में बादल घिर आए। आंधी के साथ आई बारिश व ओले गिरने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार के 32.4 डिग्र्री सेल्सियस तापमान की अपेक्षा रविवार को 31.8 डिग्र्री दर्ज किया गया। खेतों में पानी भरने से आलू की खुदाई रुक गई। बरेली में तेज बारिश से सड़कें पानी से सराबोर हो गई। अचानक बारिश होने से जनजीवन प्रभावित हुआ। शाहजहांपुर में देर शाम तेज हवाओं के साथ मौसम का मिजाज बिगड़ा। आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। पीलीभीत में दिन में ही अंधेरा घिरने लगा। सड़कों पर गुजर रहे वाहनों को हेड लाइटें जलाने पड़ीं। तेज हवा से साथ हल्की बारिश हुई। बदायूं में धूल भरी आंधी के साथ बारिश हुई जिससे ठंडक बढ़ गई।

 

एएमयू में आंधी पानी से पांडाल ध्वस्त

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में सात मार्च को होने वाले दीक्षा समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। आज शाम चार बजे रिहर्सल होनी थी, लेकिन आंधी-बारिश ने सब बेकार कर दिया। एथिलेटिक मैदान पंडाल भी उखड़ गया। इस कारण रिहर्सल नहीं हो सकी। मंगलवार सुबह फिर से रिहर्सल की जाएगी। समारोह वाले दिन अगर बारिश आती है तो कैनेडी हॉल में कार्यक्रम का आयोजन होगा। समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बतौर मुख्य अतिथि आ रहे हैं। सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की जा रही है। समारोह वाले दिन पूरा कैंपस छावनी में तब्दील रहेगा।

फसलों को भारी नुकसान

यूपी के बहुतायत हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि ने ऱबी की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। कुछ जिलों में तो उपलवृष्टि ने फसलों को पूरी तरह खेतों में बिछा दिया है। गेहूं, चना, मटर और दलहनी फसलों को क्षति होने से किसान परेशान हो उठे हैं। मथुरा में तो फसलें खेत में गिरी दिखाई दे रहीं हैं।

 

 

Comments (0)
Add Comment