VIDEO: जश्न में डूबी रोहित शेट्टी की टीम, 6 दिन में 150 करोड़ पार हुई ‘गोलमाल अगेन’

नई दिल्ली: दीवाली पर रिलीज हुई फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ की कमाई थमने का नाम ही नहीं ले रही है. फिल्म ने देशभर में शुरुआती 6 दिनों में 126.94 करोड़ रु. की कमाई कर डाली है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म ने बुधवार को 10.05 करोड़ की कमाई की है. इंडिया छोड़ विदेश में भी फिल्म बेहतरीन बिजनेस कर रही है. इसका अब तक का ओवरसीज कलेक्शन 27.09 करोड़ रु. रहा है. इसी के साथ ‘गोलमाल अगेन’ की कुल कमाई 154.03 करोड़ रु. पहुंच गई है.

 

‘गोलमाल अगेन’ को लगभग 3,500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था. सूत्रों की मानें तो फिल्म का बजट लगभग 100 करोड़ रु. है जिसमें 80 करोड़ रु. प्रोडक्शन लागत है जबकि 20 करोड़ रु. प्रमोशन की लागत बताई जाती है.

फिल्म की सक्सेस को देखते हुए डायरेक्टर रोहित शेट्टी और उनकी टीम जश्न में डूबी हुई है. गुरुवार को परिणीति चोपड़ा ने ‘गोलमाल अगेन’ की स्टारकास्ट के साथ एक वीडियो साझा किया, जिसमें टीम पार्टी करती दिख रही हैं. इसमें लीड हीरो अजय देवगन को छोड़ परिणीति चोपड़ा, तब्बू, अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, श्रेयश तलपड़े के साथ डायरेक्टर रोहित शेट्टी दिख रहे हैं.

 

Comments (0)
Add Comment