विराट-अनुष्का ने ट्वीट की शादी की तस्वीरें, 21 को होगा दिल्ली में रिसेप्शन

 

विराट अनुष्का की शादी की खबरें तो पहले से ही आ चुकी थीं, लेकिन उनकी कोई भी ऐसी तस्वीर सामने नहीं आई थी, जिसे देखकर इस बात पर मुहर लगे. भारतीय समय के अनुसार अनुष्का शर्मा  ने रात करीब 8:45 बजे अपने ट्विटर अकाउंट पर शादी की पहली तस्वीर पोस्ट की.




 

इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक खूबसूरत मैसेज भी पोस्ट किया. तस्वीर में अनुष्का और विराट शादी के मंडप में बैठे नजर आ रहे हैं. इसके ठीक एक मिनट बाद विराट कोहली ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर शादी का ऐलान करते हुए एक दूसरी तस्वीर पोस्ट की. इसमें अनुष्का उन्हें वरमाला पहनाने की कोशिश करती हुई दिख रही हैं.





अनुष्का और विराट ने तस्वीरें शेयर करते हुए संदेश लिखा ” आज हमने एक दूसरे से हमेशा साथ रहने और प्यार करने का वादा किया है. हम इस बात को आप सभी के साथ शेयर कर बहुत खुशी महसूस कर रहे हैं. हमारे परिवार और चाहने वालों के प्यार और दुआओं ने इस दिन को और खास बना दिया है. हमारी इस यात्रा में हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद.

 

Comments (0)
Add Comment