(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : नई दिल्ली। Maruti Suzuki ने Vitara Brezza की कीमतें बढ़ी दी है। नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं। कंपनी ने Vitara Brezza के वेरिएंट्स की कीमतों में 10,000 रुपये तक बढ़ोतरी की है। दरअसल कंपनी ने पहले ही बता दिया था कि उसकी कारें नए साल में महंगी हो जाएंगी। कंपनी का कहना था कि वस्तु कीमतों और विदेशी मुद्रा दरों में बढ़ोतरी के चलते कंपनी के वाहनों की लागत पर असर पड़ रहा है। इसके कारण कंपनी अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी, जिससे इस अतिरिक्त लागत का कुछ भार ग्राहकों को उठाना होगा। कंपनी की तरफ से बताया गया था कि मॉडल्स के आधार पर बढ़ी कीमतें तय की जाएंगी। बता दें कि Vitara Brezza साल 2018 में Maruti Suzuki की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV है। पिछले साल इसकी 1,55,466 कारें बिकी। इसकी तुलना साल 2017 से की जाए तो Vitara Brezza की 1,40,045 कारें बिकी थी। Vitara Brezza की साल-दर-साल में 10 फीसद की बढ़त दर्ज की गई है। वहीं, दूसरी ओर Hyundai Creta की पिछले साल 1,20,905 कारें बिकी थी। इसकी तुलना साल 2017 से की जाए तो Hyundai Creta की 1,05,484 कारें बिकी थी। Creta की साल-दर-साल में 15 फीसद की बढ़त दर्ज की गई है। वहीं, Nexon की पिछले साल 52,519 कारें बिकी। जबकि, Ford EcoSport की कुल 51,973 कारें बिकीं। Maruti Suzuki Vitara Brezza में 1.3-लीटर का डीजल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 90 PS की मैक्सिमम पावर और 200 Nm का पीक टार्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी विकल्प मिलता है।