World Cup 2019: जैक कालिस चाहते हैं की न्यूज़ीलैण्ड से जीते दक्षिण अफ्रीका

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : दक्षिण अफ्रीका के बड़े खिलाडि़यों के पास यह अपने आप को साबित करने का मौका है। मैंने पांच विश्व कप खेले हैं, इसलिए मैंने जूनियर खिलाड़ी से लेकर सीनियर खिलाड़ी तक की जिम्मेदारी उठाई है और मैं जानता हूं कि यह कप्तान और उनके ज्यादा अनुभवी खिलाडि़यों पर निर्भर करता है कि वे आगे आकर अगुआई करें।

दक्षिण अफ्रीकी टीम को न्यूजीलैंड को हराने की जरूरत है और उसके बाद अपने अंतिम ग्रुप मैच में ऑस्ट्रेलिया का सामना करने से पहले उसे पाकिस्तान व श्रीलंका को हराना होगा। उन्हें सेमीफाइनल में पहुंचने का अपना मौका बनाने के लिए सिर्फ जीतना होगा और उसके बाद नेट रन रेट निर्भर करेगा।

कम से कम वे जानते हैं कि उन्हें क्या करने की जरूरत है और अभी भी उन्हें विश्वास करना होगा कि उनकी किस्मत उनके हाथों में है। यह वह स्थिति है जहां फाफ डुप्लेसिस, क्विंटन डिकॉक, हाशिम अमला, कैगिसो रबादा और इमरान ताहिर को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

यह सामान्य से ज्यादा कोशिश करने या फोकस करने का सवाल नहीं है, क्योंकि सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय खिलाडि़यों को हर मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ करना होता है। इन सभी खिलाडि़यों ने पहले भी ऐसा किया है और मैं उन्हें फिर से ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा हूं।

हाशिम के लिए हाल में मैदान में और मैदान के बाहर मुश्किल समय रहा है। हालांकि, वह अब अपने करियर के अंत की ओर हैं, लेकिन उनका दृढ़संकल्प अभी भी उज्ज्वल है। पिछले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने आखिरकार क्रीज पर कुछ अच्छा समय बिताया।

दक्षिण अफ्रीका को न्यूजीलैंड ने पिछले दो विश्व कप में क्वार्टर फाइनल (2011) और सेमीफाइनल (2016) में बाहर किया था। वे हमेशा से काफी मजबूत टीम रही है और बड़े मौकों पर अच्छा प्रदर्शन करने में माहिर हैं। कीवी खिलाड़ी जानते हैं कि उनके पास दोहरा मौका है, मैच जीतना और वे अंतिम चार में अपना स्थान सुनिश्चित करने से एक जीत दूर हैं, लेकिन उनके पास दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नॉकआउट हैट्रिक करने का मौका है।

Comments (0)
Add Comment