अरुणाचल प्रदेश : भारत-चीन बॉर्डर पर महसूस हुए भूकंप के तेज झटके

अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन बॉर्डर पर आज तड़के सुबह 4 बजकर 14 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिएक्‍टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.4 आंकी गई है। भूकंप से अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियां इस बात का पता लगा रही हैं कि इस भूकंप से कहीं किसी तरह का कोई नुकसान तो नहीं हुआ है। भूकंप का केंद्र भारत चीन के बॉर्डर क्षेत्र में था, इसलिए सुरक्षा के लिहाज से पूरी जांच की जा रही है।

उधर भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि भूकंप सुबह 4 बजकर, 14 मिनट पर आया था। भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 10 किलोमीटर की गहराई पर था।

Comments (0)
Add Comment