नाबालिग लड़की को फेसबुक पर दोस्ती करना पड़ा महंगा, होटल में ले जाकर किया दुराचार

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : शिमला। 15 साल की नाबालिग लड़की को एक कॉलेज छात्र के साथ फेसबुक पर दोस्ती करना महंगा पड़ा। आरोपी छात्र उसे बहला फुसला पर शिमला शहर के एक होटल में ले गया और उसके साथ दुराचार किया। रातभर होटल में रखने के बाद सुबह उसे छोड़कर फरार हो गया। लड़की जब घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। शनिवार को मालरोड पर लड़की उन्हें मिल गई। घर जाकर लड़की ने आपबीती परिजनों को सुनाई। आरोपी छात्र के खिलाफ थाना ढली में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार रात को रोहडू के चिढ़गांव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी छात्र रजनीश की उम्र 23 साल बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, लड़की शिमला अपने रिश्तेदार के घर पर आई थी। आरोपी उसके साथ संपर्क में था। शुक्रवार को छात्र ने लड़की को मिलने के लिए मालरोड पर बुलाया। इसके बाद उसे लेकर होटल में ले गया और कहने लगा कि आज रात यहीं पर रुकेंगे। आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया। आरोपी छात्र रोहडू़ के एक कॉलेज में पढ़ता है। आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। डीएसपी सिटी दिनेश शर्मा ने कहा कि एफआईआर दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Comments (0)
Add Comment