बजट सत्र से पहले बोले PM मोदी- “देश में जागरूकता है, सदन की हर गतिविधि बारीकी से देखती है जनता”

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में जागरूकता है। हर नागरिक सदन की गतिविधि को बहुत बारीकी से देखता है। सामान्य जनता को हर चीज़ की जानकारी पहुंच रहीं। जिन लोगों का डिबेट करना का मन नहीं होता है। उनके प्रति लोगों के मन में नाराज़गी होती है। बता दें कि संसद का बजट सत्र गुरुवार से शुरू हो रहा है। कार्यवाहक वित्त मंत्री पीयूष गोयल शुक्रवार को अंतरिम बजट पेश करेंगे। हालांकि पहले कहा जा रहा था कि यह पूर्ण बजट होगा। बहरहाल, वर्तमान राजग सरकार के इस आखिरी संसद सत्र में राफेल सौदे और किसानों की स्थिति समेत कई मसलों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ सकते हैं। लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार वित्त वर्ष 2019-20 के लिए अंतरिम बजट ही पेश करेगी। वित्त मंत्रलय के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘यह बजट अंतरिम बजट 2019-20 कहलाएगा और इसलिए इस बारे में कोई भ्रम नहीं होना चाहिए।प्रवक्ता का यह बयान बजट भाषण और उसके दस्तावेजों के आधिकारिक शीर्षक को लेकर है। मंगलवार को ‘प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो’ के अधिकारियों की एक वर्कशॉप में कथित तौर पर कहा गया था कि बजट का शीर्षक ‘आम बजट 2019-20’ होगा। यह सूचना कुछ पत्रकारों के हाथ लग गई थी, जिसके कारण भ्रम पैदा हुआ।

Comments (0)
Add Comment