BJP : राहुल कर चुके हैं कालेधन का इस्तेमाल, माल्या से हैं करीबी संबंध

पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी कालेधन का इस्तेमाल कर चुके हैं, जबकि उनके परिवार का संबंध हवाला कंपनी से है

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ)  : भ्रष्टाचार के मुदे पर एक बार फिर भाजपा ने कांग्रेस को निशाने पर लिया है। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का घेराव करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के मुदे पर उन्हें सवाल पूछने का कोई हक नहीं है।संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर पांच हजार करोड़ रुपये का गबन करने का आरोप भी लगाया है। पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी कालेधन का इस्तेमाल कर चुके हैं, जबकि उनके परिवार का संबंध हवाला कंपनी से है।उन्होंने आरोप लगाया, ‘राहुल गांधी ने फर्जी कंपनी से लोन किया था। किंगफिशर मामले में वह बैकफुट पर हैं। भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या को गांधी परिवार का आशीर्वाद प्राप्त है।’ उन्होंने कहा कि कभी-कभी लगता है कि किंगफिशर एयरलाइंस माल्या की नहीं बल्कि गांधी परिवार की थी। किंगफिशर एयरलाइंस के जरिए गांधी परिवार को फायदे मिले, वो पब्लिक डॉमेन में हैं।’

Comments (0)
Add Comment