ईरान, अफगानिस्तान, म्यांमार, हैती सहित 12 देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर रोक

(न्यूज़लाइवनाउ-USA) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला कदम उठाया है. उन्होंने 12 देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कड़ा और चौंकाने वाला फैसला लिया है। उन्होंने अफगानिस्तान और ईरान सहित 12 देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है। इस निर्णय को हाल ही में हस्ताक्षरित एक आधिकारिक आदेश के माध्यम से लागू किया गया है। ट्रंप प्रशासन का तर्क है कि यह कदम देश की आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद से जुड़े संभावित खतरों को देखते हुए जरूरी हो गया था।

घोषणा के मुताबिक जिन देशों के नागरिकों पर पूर्ण प्रतिबंध लागू किया गया है, उनमें अफगानिस्तान, म्यांमार, चाड, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, इक्वेटोरियल गिनी, इरिट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन शामिल हैं। इसके अलावा बुरुंडी, क्यूबा, लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला जैसे देशों के नागरिकों पर आंशिक प्रतिबंध लगाया गया है, जिसमें कुछ श्रेणियों को छूट दी जा सकती है।

प्रतिबंध के पीछे की वजहें

राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि इस निर्णय को लेते समय उन्होंने अमेरिका की विदेश नीति, सुरक्षा हितों और आतंकवाद विरोधी रणनीतियों को प्राथमिकता दी। उनका कहना है कि कई देशों के नागरिक अमेरिका में वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी अवैध रूप से रुक जाते हैं, जिससे आंतरिक सुरक्षा को खतरा होता है। इन चिंताओं के चलते यह सख्त कार्रवाई की गई है। यह नया आदेश 9 जून से प्रभावी होगा।

पहले भी उठाए जा चुके हैं ऐसे कदम

यह कोई पहला मौका नहीं है जब ट्रंप प्रशासन ने यात्रा प्रतिबंध से जुड़ा बड़ा निर्णय लिया हो। वर्ष 2017 में अपने कार्यकाल के दौरान भी ट्रंप ने कुछ मुस्लिम देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगाया था। उस समय इस फैसले के चलते हजारों पर्यटक, व्यवसायी और आम नागरिक प्रभावित हुए थे। कई लोगों को यात्रा अधूरी छोड़कर लौटना पड़ा था। ट्रंप सरकार पहले भी अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपना चुकी है।

और खबरों के लिए हमें फॉलो करें Facebook पर।

AfghanistanDonald TrumpInternational newsIranUSA