दिल्ली में पायलट ने की गुंडागर्दी, पायलट ने बुरी तरह यात्री को मारा

(न्यूज़लाइवनाउ-Delhi) दिल्ली एयरपोर्ट पर पायलट ने एक यात्री को बहुत बुरी तरह मारा, जिससे यात्री खून में लथपथ हो गया।

दिल्ली एयरपोर्ट पर पायलट ने एक यात्री को बहुत बुरी तरह मारा, जिससे यात्री खून में लथपथ हो गया। यात्री ने अपनी स्थिति की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं।

आरोपों के मुताबिक, एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक पायलट ने यात्री अंकित दीवान के साथ मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गया। खून से सनी हालत में पीड़ित ने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए डीजीसीए, एयर इंडिया और दिल्ली पुलिस को टैग कर न्याय की गुहार लगाई है। घटना सामने आने के बाद एयरलाइन ने जांच पूरी होने तक आरोपी पायलट को निलंबित कर दिया है।

पीड़ित यात्री ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो पोस्ट कर इस दर्दनाक अनुभव को लोगों के साथ साझा किया। तस्वीर में उसके चेहरे से खून बहता साफ नजर आ रहा है। इसके साथ ही उसने कथित तौर पर पायलट की भी एक तस्वीर साझा की है।

जानें पूरा मामला

इस पूरे मामले पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से भी आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। एयरलाइन ने बताया कि उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई उस घटना की जानकारी है, जिसमें उसका एक कर्मचारी शामिल था। कंपनी के अनुसार, संबंधित कर्मचारी उस समय किसी अन्य एयरलाइन से यात्री के रूप में यात्रा कर रहा था और इसी दौरान उसका एक सहयात्री से विवाद हो गया।

एयरलाइन ने अपने बयान में कहा, “हम इस तरह के आचरण की सख्त निंदा करते हैं। संबंधित कर्मचारी को जांच पूरी होने तक तत्काल प्रभाव से सभी आधिकारिक जिम्मेदारियों से हटा दिया गया है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर उसके खिलाफ उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।”

इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल न तो पीड़ित और न ही संबंधित एयरलाइन की ओर से किसी भी पुलिस थाने में कोई शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस के अनुसार, घटना की जानकारी उन्हें सोशल मीडिया पर साझा की गई पोस्ट के माध्यम से मिली है। अधिकारियों ने कहा कि जैसे ही पीड़ित की तरफ से इस संबंध में लिखित शिकायत प्राप्त होगी, कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

और खबरों के लिए हमें फॉलो करें Facebook पर।

Air India ExpressDelhi NewsDelhi Police