(न्यूज़लाइवनाउ-India): बीजेपी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने पार्टी अध्यक्ष के चुनाव कार्यक्रम का ऐलान किया है।
पार्टी के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 19 जनवरी से शुरू होकर 20 जनवरी को समाप्त हो जाएगी। 19 जनवरी को उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल किया जाएगा और उसी दिन नामांकन पत्रों की जांच भी की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर 20 जनवरी को मतदान कराया जाएगा।
यदि मतदान की स्थिति नहीं बनी, तो 20 जनवरी को ही नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।
फिलहाल बिहार से आने वाले नितिन नबीन बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इससे पहले जेपी नड्डा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, जिनका कार्यकाल पूरा होने के बाद उन्हें कई बार विस्तार दिया गया था।
19 जनवरी को शाम 4 बजे से 5 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवारों को शाम 5 से 6 बजे के बीच नाम वापस लेने का मौका मिलेगा। शाम साढ़े 6 बजे राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी आधिकारिक बयान जारी करेंगे। आवश्यकता पड़ने पर 20 जनवरी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए मतदान कराया जाएगा।
और खबरों के लिए हमें फॉलो करें Facebook पर।