एयर इंडिया की फ्लाइट में हड़कंप: टॉयलेट में मिला विमान हाईजैक करने की धमकी भरा नोट, 93 यात्रियों की सुरक्षा के लिए अलर्ट हुईं एजेंसियां

कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की एक उड़ान में बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब विमान के शौचालय में अपहरण की धमकी से जुड़ा एक संदिग्ध संदेश मिला। इस सूचना के सामने आते ही विमान को सुरक्षा निगरानी के दायरे में ले लिया गया।

धमकी भरे नोट की जानकारी मिलते ही पायलट ने बिना देरी किए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सूचित किया। इसके बाद एहतियाती कदम उठाते हुए विमान को आइसोलेशन बे में पहुंचाया गया, जहां सुरक्षा एजेंसियों ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक, कोलकाता से मुंबई के लिए रवाना हुई इस फ्लाइट में घटना के समय पांच क्रू सदस्य और 93 यात्री मौजूद थे। विमान में संदिग्ध पर्ची मिलने के बाद संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को तत्काल सतर्क कर दिया गया। यात्रियों और विमान की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई की गई।

air india flighthijackKolkataWest Bengal