दुनिया के बड़े शहरों सजे नए साल के जश्न में, देखी तस्वीरें

नववर्ष 2018 की शुरुआत हो गयी है. भारत की आर्थिक राजधानी मुम्बई सहित दुनिया के सभी बड़े शहरों को नए साल के जश्न में बड़ी खूबसूरती से सजाया गया है. तस्वीरों में देखिए ..

नए साल पर मुंबई में CST को भव्य तरीके से सजाया गया है. तस्वीरें मंत्रमुग्ध करने वाली.




भारत में भी नए साल के स्वागत में और पुराने साल को यादगार बनाने के लिए अहमदाबाद में स्कूली बच्चों के लिए खास कार्यक्रम का आयोजन हुआ

नए साल के स्वागत के लिए ऑस्ट्रलिया का सिडनी शहर सतरंगी हो गया है. रंग-बिरंगी लाइटों से ओपेरा हाउस को भव्य तरीके से सजाया गया है.

ओपेरा हाउस के ऊपर इस तरह से लाइटिंग की गई है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे.सिडनी के ऑस्ट्रेलिया के दूसरे शहर को भी नए साल के मौके पर शानदार तरीके से सजाया गया है. पूरा आसमान लाइट से जगमग कर रहा है.

नए साल के मौके पर ब्राजील में इस इमारत को 50 हजार गुब्बारे से सजाया गया है.

नए साल का स्वागत ब्रिटेन में कुछ अलग अंदाज में. जश्न में डूबे लोग लोग हाथ में मशाल लेकर कह रहे हैं हैप्पी न्यू ईयर.

ये तस्वीर जर्मनी की है. यहां लोग नए साल को लेकर उत्साहित हैं. जगह-जगह पार्टी का आयोजन किया गया है और लोग भरपूर आनंद ले रहे हैं

.

मेक्सिको शहर में मौजूद तमाम ऐतिहासिक इमारतों को नए साल के मौके पर शानदार तरीके से सजाया गया है. एक तरफ लाल तो दूसरी तरह से हरा रंग में चमकती इमारतें.

ये भी मेक्सिको शहर की तस्वीर है. ऊपर से नीचे तक रंगीन लाइटों की सजावट से इस इमारत की सुंदरता बढ़ गई है.

इस तस्वीर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि नए साल का इंतजार मेक्सिको के लोग कितने बेसब्री से कर रहे हैं.

रूस में नए साल का बेसब्री का इंतजार किया जा रहा है. लोग बीते साल को यादगार बनाने में जुटे हैं. देश के सभी शहर रोशनी से जगमगा उठा है.



रूस के चेचन्या शहर में नए साल पर गगनचुंबी इमारतों को रंगी-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है. शहर के एक मस्जिद की सजावट देख आप भी ‘वाह-वाह’ कह उठेंगे

.

नेपाल में युवतियां एक अलग अंदाज में नए साल के स्वागत की तैयारियों में जुटी हैं. साथ गीत-संगीत का आयोजन किया गया.

 

 

 

 

Comments (0)
Add Comment