अफगानिस्तान: ‘सेव द चिल्ड्रन’ के दफ्तर पर आतंकी हमला
एक आत्मघाती हमलावर ने एनजीओ दफ्तर के गेट पर खुद को बम से उड़ा लिया। इस बम धमाके से दफ्तर का गेट भी खुल गया, जिसके बाद हथियारबंद आतंकी अंदर घुस गए।
(एनएलएन मीडिया-न्यूज़ लाइव नाऊ) अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत स्थित जलालाबाद शहर में ‘सेव द चिल्ड्रन’ एनजीओ के दफ्तर पर आतंकी हमले की खबर है। हमले में 11 लोगों के घायल होने की जानकारी है।
स्थानीय न्यूज वेबसाइट टोलो ने अफगान अधिकारियों के हवाले से बताया कि एक आत्मघाती हमलावर ने एनजीओ के गेट पर खुद को विस्फोटक से उड़ा लिया। सुरक्षा बलों ने फिलहाल पूरे इलाके को घेर रखा है और आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी है।