अब मायावती ने खोला एक नया मोर्चा, लेकिन उनके निशाने पर न ही मोदी हैं और न BJP

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : नई दिल्ली। एक तरफ बंगाल जहा पर चुनावी घमासान का केंद्र बना हुआ है और नरेन्द्र मोदी की टीम एक तरफ व् ममता बनर्जी के नेतृत्व में बाकी सब एक तरफ हो चुके हैं तो वहीँ अब राजनैतिक उठापटक में अब तक खामोश रहा एक बड़ा नाम बोल पड़ा है यद्दपि कांग्रेस और ममता बनर्जी दोनों ही इस बड़े नाम से अपने पक्ष में बोलने की आशा लगाए हुए थीं लेकिन ये नाम जो बड़ा बयान दिया उस से चित्त हो गये हैं कांग्रेस के तमाम हसीन सपने । जी हाँ , ये बड़ा नाम है बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती जी एक लम्बी ख़ामोशी के बाद आख़िरकार उन्होंने दिया है एक बड़ा बयान जिसमे निशाने पर न ही नरेन्द्र मोदी हैं और न ही भारतीय जनता पार्टी इस बार मायवती के निशाने पर है कांग्रेस पार्टी और उनका वार है सीधे सीधे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ पर यद्दपि सेकुलरिज्म के नाम पर मायवती ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस को समर्थन दे रखा है पर अब वो कहीं न कहीं ठीक वही रोल अदा करती नजर आ रही हैं जो रोल भाजपा की सरकार में शिवसेना कर रही है । ध्यान देने योग्य है कि मायावती ने कमलनाथ की कांग्रेस सरकार को मध्यप्रदेश में फेल करार दिया है   बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर निशाना साधा है। मायावती ने कहा कि मध्य प्रदेश में जनता का शोषण जारी है और सूबे की कमलनाथ सरकार कानून व्यवस्था बहाल करने में नाकाम साबित हुई है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली थी लेकिन कांग्रेस की नई सरकार के कामकाज से राज्य के लोग खुश नहीं हैं।  उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार के शुरुआती कामकाज से यहां की जनता संतुष्ट नहीं है।

Leave A Reply