
अमेरिकन गोल्फर टाइगर वुड्स को शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में सोमवार को अरेस्ट कर लिया गया। वुड्स ज्यूपिटर में रहते हैं और उन्हें वहीं अरेस्ट किया गया। हालांकि कानूनी कार्रवाई में सपोर्ट करने की बात लिखित में देने पर पुलिस ने उन्हें कुछ घंटों बाद छोड़ दिया। बाद में वुड्स ने एक बयान जारी कर कहा, “मैं अपने सभी फैन्स, दोस्तों और फैमिली से माफी मांगता हूं। ऐसा दोबारा न हो, इसकी मैं पूरी कोशिश करूंगा।