अफगानिस्तान में भारत की मौजूदगी से पाक को खतरा नहीं…
– बता दें कि NSC के स्पोक्सपर्सन माइकल एंटॉन का बयान इस मसले पर अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प की पाकिस्तान को दी गई वॉर्निंग के बाद आया है।
– ट्रम्प ने सोमवार को अफगानिस्तान और बड़े साउथ एशिया रीजन पर अमेरिका की नई पॉलिसी जारी की थी। प्राइम टाइम पर अपने पहले टेलीविजन संबोधन में उन्होंने पाकिस्तान को कड़े शब्दों में चेतावनी दी और कहा कि पाकिस्तान में लोग आतंकवाद से पीड़ित हैं, लेकिन आज पाकिस्तान आतंकियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह भी है। अगर वह आतंकियों को इसी तरह सुरक्षित पनाह देता रहेगा तो हम चुप नहीं बैठ सकते।
– ट्रम्प ने कहा था, “हम चाहते हैं कि भारत, अफगानिस्तान के डेवलपमेंट में बड़ी भूमिका निभाए। भारत, अमेरिका के साथ ट्रेड में अरबों डॉलर कमाता है, हम भारत के साथ एक गहरी रणनीतिक साझेदारी डेवलप करेंगे, लेकिन हम चाहते हैं कि वो अफगानिस्तान में हमारी ज्यादा मदद करे।”
– यूएस प्रेसिडेंट ने ये भी कहा, “इराक में जो गलती हो गई, अमेरिका उसे अफगानिस्तान में नहीं दोहराना चाहता। हम अफगानिस्तान में स्थिरता लाने में भारत के अहम योगदान की सराहना करते हैं।” ट्रम्प की भारत से उम्मीद को पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि पाक काबुल में नई दिल्ली की मौजूदगी का विरोध करता रहा है।