(न्यूज़ लाइव नाउ ) : अल्पवर्षा के कारण मध्यप्रदेश की लाइफलाइन नर्मदा नदी पर संकट आ गया है। पानी की कमी से नर्मदा में मिलने वाली दो दर्जन सहायक नदियां और तवा बांध सूखने के कगार पर हैं। नदियों की हालत देखकर प्रशासन भी सकते में आ गया है। किसानों को मूंग की फसल की सिंचाई के लिए पानी नहीं देने का निर्णय लिया गया, साथ ही नगर पालिका पानी वितरण का समय भी कम करने की तैयारी कर रही है।
होशंगाबाद शहर में अब लोगों को सुबह-शाम सिर्फ 45 मिनट पानी मिलेगा। जानकारी के मुताबिक शहर में लगभग 11 हजार नल कनेक्शन हैं जिसमें सुबह शाम 1-1 घंटा पानी
सप्लाय कर लगभग 20 लाख लीटर पानी छोड़ा जाता है। पानी की कमी होने के कारण अब सिर्फ 45 मिनट ही पानी की सप्लाय दी जाएगी।