अज़ान कर रहा परेशान। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की VC बोलीं- अजान से खुल जाती है नींद। DM से कार्यवाही करने का आग्रह।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): अजान पर एक बार फिर से घमासान शुरु हो गया है। बता दें, इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी की कुलपति ने प्रशासन से शिकायत की है कि अजान से उनकी नींद खुल जाती है। कुलपति संगीता श्रीवास्तव ने कहा है कि, मस्जिद से आने वाली अजान की तेज आवाज से उन्हें नींद नहीं आती है।उन्होंने कहा कि, हर रोज तड़के सुबह अजान के आवाज से उनकी नींद खुल जाती है। कुलपति संगीता श्रीवास्तव ने डीएम को पत्र में लिखा ‘अजान की आवाज से नींद नहीं आती है, दिनभर सिरदर्द बना रहता है। अजान से कामकाज प्रभावित होता है। ये पत्र किसी सम्प्रदाय, जाति, वर्ग के खिलाफ नहीं है। आने वाले समय में रमजान भी होगी। जिससे दिक्कत और बढ़ जाएगी।’