आरजेडी की बैठक आज, लालू की सजा होने की स्थिति में तैयार हो रही रणनीति

(न्यूज़ लाइव नाउ) रांची स्थित सीबीआई कोर्ट आज आरजेडी प्रमुख लालू यादव को सजा सुना सकती है। कोर्ट के फैसले से इतर आरजेडी के नेता आज एक अहम बैठक कर रहे हैं।



पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के नेतृत्व में होने वाली बैठक के लिए पार्टी के बड़े नेता लालू आवास पर जुटने लगे हैं। इस बैठक में इस बात पर चर्चा किए जाने की संभावना है कि लालू को जेल होने के बाद पार्टी कैसे आगे बढ़ेगी। यह बैठक लालू के बेटों तेजस्वी यादव और तेज प्रताप के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। दूसरी ओर आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा कि हमें उम्मीद है कि कोर्ट से लालू को कम सजा मिलेगी।



Leave A Reply