इंडिगो प्लेन में यकायक लगे IS के समर्थन में नारे, पैसेंजर्स उतारे गए, दो हिरासत में

Indigo

मुंबई। मुंबई में इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग हुई है। बताया जा रहा है कि फ्लाइट में आतंकी संगठन आईएसआईएस के समर्थन में नारे लगने लगे थे। इसके बाद विमान में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिसके बाद विमान की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग की गई। विमान उतरने के बाद सभी यात्री दहशत में दिखे। आईएसआईएस के समर्थन में नारे लगाने वाले दोनों लोगों को हिरासत में ले लिया है।

इंडिया की फ्लाइट IGO89D में आईएसआईएस के समर्थन में नारे लगने के बाद पायलट ने जैसे ही इमरजेंसी लैंडिग कराने की उद्घोषणा की, वैसे ही कई यात्रियों की सांसे ही थम गई और जब विमान हवाईअड्डे पर उतरा तब उन्होंने राहत की सांस ली। विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद फ्लाइट के सारे यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक फ्लाइट की चैंकिंग जारी है। पुलिस ने आईएसआईएस समर्थन में नारे लगाने वाले दोनों लोगों को हिरासत में ले लिया है।

मुंबई एयरपोर्ट पुलिस के डीसीपी के मुताबिक हमने इस मामले में दोनों लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। एयरलाइन ने पुलिस को फ्लाइट में दोनों लोगों के होने की सूचना दी थी, जोकि आईएसआईएस के समर्थन में नारे बाजी कर रहे थे। इसके बाद दोनों को हिरासत में लिया गया। हांलाकि उन्होंने साफ किया है कि वह आईएसआईएस की नारेबाजी पर फिलहाल कुछ नहीं कह सकते हैं। जांच जारी है।

बताया जा रहा है कि ये फ्लाइट दुबई से कालीकट जा रही थी। तभी विमान में दोनों लोगों ने आतंकी संगठन आईएसआईएस के नारे लगाने शुरू कर दिए, जिसके बाद फ्लाइट कि इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

Leave A Reply