हिमाचल के संसदीय क्षेत्र मंडी से भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने जो भारतीय इतिहास के साथ छेड़छाड़ कर विवादित पदमावती फिल्म बनाई है वह हिमाचल प्रदेश में भी बैन होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस विवादित फिल्म को कुछ राज्यों ने बैन कर दिया है तथा हिमाचल में भी यह फिल्म बैन होनी चाहिए।
सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि भारतीय इतिहास को नष्ट करने के लिए बड़े पैमाने पर साजिश चल रही है। इस साजिश के तहत जिन लोगों ने भारत को लूटा उन्हें महान बताया जा रहा है और जिन्होंने अपने देश के लिए प्राण दे दिए उन्हें आतंकवादी बताया जा रहा है।
फिल्म पदमावती में भी भारतीय इतिहास के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की गई है। रानी पदमावती का गौरवशाली इतिहास रानी लक्ष्मीबाई की तरह है तथा उन पर की गई छींटाकशी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं होगी।