इस आदमी के सोशल मीडिया पर है 13.5 लाख फॉलोअर्स, अली बाबा के मालिक जैक मा का है हमशकल
लोग वु शुएलिन के साथ फोटो खिंचवाने को लेकर इस कदर दीवाने हैं कि उनकी दुकान के बाहर ग्राहकों की लाइन लगी रहती है।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : किसी भी मशहूर हस्ती का महशक्ल होना कितना फायदा पहुंचा सकता है ये चीन के ग्रॉसरी स्टोर चलाने वाले वु शुएलिन को देखकर लगाया जा सकता है। दरअसल 39 साल के वु शुएलिन की शक्ल अलीबाबा के मालिक जैक मा से काफी मिलती-जुलती है। जैक मा से शक्ल मिलने का फायदा अब उन्हें अपनी दुकान में हो रहा है। सोशल मीडिया में उनके अब तक 13। 5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं। लोग वु शुएलिन के साथ फोटो खिंचवाने को लेकर इस कदर दीवाने हैं कि उनकी दुकान के बाहर ग्राहकों की लाइन लगी रहती है। जो भी ग्राहक उनकी दुकान के अंदर आता है वह सामान खरीदने के बहाने वु शुएलिन के साथ सेल्फी भी लेता है।लगातार फॉलोअर्स की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब वु ने अपना नाम भी बदल लिया है। सोशल मीडिया पर वु खेद को लिटिल जैक मा लिखने लगे हैं। वु का कहना है कि उनको जैक मा की शक्ल का काफी फायदा मिल रहा है। वु ने बताया कि उन्हें देखने के लिए लोग तोगशांग शहर पहुंच रहे हैं, जिसके कारण उनका बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है।वु का कहना है कि अलीबाबा के मालिक जैक मा जैसा दिखना मेरे लिए गर्व की बात है। वु की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह बात अब जैक मा तक पहुंच चुकी है और वु की दुकान को आर्थिक मदद देना चाहते हैं। हालांकि वु उनके प्रस्ताव को ठुकरा चुके हैं। वु का कहना है कि वह अपना ग्रॉसरी स्टोर छोड़कर नहीं जाएंगे।