ईरान-इराक़ में भूकंप से भीषण तबाही, 340 से ज़्यादा की मौत

ईरान-इराक की पहाड़ी सीमा पर 7.3 की तीव्रता का भूकंप आने से मरने वालों की संख्या 328 हो गई है और 2500 लोग घायल हैं। वहीं भूकंप के कारण हुए भूस्खलन बचाव कार्यों में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक फुटेज में घबराए हुए लोग उत्तरी इराक में सुलेमानिया स्थित इमारतों से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं।

निकटवर्ती दरबंदीखान में भी कई प्रमुख दीवारें और कंक्रीट के ढांचे ढह गए। भूकंप की स्थिति को संभालने के लिए स्थापित ईरानी सरकार की आपदा इकाई के उपप्रमुख बेहनम सैदी ने सरकारी टेलीविजन को पहले बताया था कि, ‘‘164 से अधिक लोग मारे गए हैं और 1,686 से अधिक लोग घायल हैं।’’

इराक की सीमा में छह अन्य लोगों के मारे जाने की भी खबर है। ईरान के करमानशाह प्रांत के डिप्टी गवर्नर मोजतबा निक्केरदर ने कहा, ‘‘हम तीन आपात राहत शिविर स्थापित करने की तैयारी कर रहे हैं।’’ ‘यूएसजीएस’ ने बताया कि भूकंप हलबजा से 30 किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिम में रविवार रात करीब नौ बजकर 20 मिनट पर आया। वहीं, बचाव अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कई लोग मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं।

Leave A Reply