उत्तर कोरिया को तेल देने के शक में साउथ कोरिया ने जब्त किया एक और जहाज
उत्तर कोरिया को तेल देने के शक में साउथ कोरिया ने जब्त किया एक और जहाज
(न्यूज़ लाइव नाऊ) साउथ कोरिया ने पनामा से चले एक जहाज को अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों का उल्लंघन कर नॉर्थ कोरिया को तेल की आपूर्ति करने के संदेह में जब्त कर लिया है।
– सीमा की रखवाली से जुड़े एक अधिकारी ने संवेदनशील मामला होने के कारण बिना विस्तृत जानकारी दिये बताया कि के ओटीआई जहाज को प्योंग्टेक-डांग्जिन बंदरगाह पर जब्त किया गया है।
– यह बंदरगाह इंचियान के दक्षिण में पश्चिमी तट पर है। उन्होंने बताया कि जहाज में 5100 टन तेल भरा था और उस पर सवार ज्यादातर लोग चीन और म्यांमार मूल के हैं।
– दक्षिण कोरिया के खुफिया और सीमा शुल्क विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से जहाज की जांच कर रहे हैं। अधिकारी इस पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। पिछले कुछ दिनों में यह दूसरा जहाज जब्त किया गया है।