उत्तर प्रदेश: जूना अखाड़े की साध्वी से हुसैन नाम के प्रधान ने की बलात्कार की कोशिश।

साध्वी के आरोप गंभीर हैं लेकिन पुलिस ने मामूली छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(न्यूज़ लाइव नाऊ) मुरादाबाद: एक साध्वी के साथ इन्तजार हुसैन नामक व्यक्ति ने पहले बलात्कार करने की कोशिश और बाद में उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। घटना के दस दिन बाद भी आरोपी को मुरादाबाद पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक साध्वी के वीडियो ने हड़कंप मचा कर रख दिया है। इस दो मिनट के वीडियो में मुरादाबाद की एक साध्वी जो कि सरकारी प्राथमिक स्कूल की प्रधानाचार्या भी है ने ग्राम प्रधान हुसैन पर बलात्कार के प्रयास और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। रो-रो कर अपनी आपबीती बयां करती साध्वी के वीडियो ने मुरादाबाद पुलिस प्रशासन को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया हैं। क्योंकि दस दिन के बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नही किया गया है। साध्वी के आरोप गंभीर हैं लेकिन पुलिस ने मामूली छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुरादाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र की साध्वी सेलाथान प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य भी हैं और जूना अखाड़े महानिर्वाणी से भी जुड़ी हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके साथ इन्तजार हुसैन नाम के दबंग प्रधान ने स्कूल के कमरे में ही बलात्कार करने का प्रयास किया और उनके साथ मारपीट भी की गई। घटना 21 दिसम्बर की हैं और नगर विधायक रितेश गुप्ता के हस्तक्षेप के बाद 26 दिसम्बर को दबंग आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केवल छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर मामले पर लीपापोती कर दी। पीड़ित गंभीर आरोप लगा रही है कि जब वो रिपोर्ट लिखवाने थाने गई तो उनकी तहरीर को भी बदलवाकर लिखवाया गया और आरोपी को पकड़ने के बाद थाने से बिना कार्रवाई के छोड़ दिया गया गया। उसके बाद से अब साध्वी को धमकी दी जा रही है। वह इन्साफ न मिलते देख पुलिस अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। यहाँ तक कि पीड़िता ने अपनी साथ हुई घटना को बताते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला जो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में भी हड़कम्प मच गया है। जहाँ पहले इस मामले में कोई अधिकारी कुछ नहीं बोल रहा था। अब पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा है की मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जिनके मिलने पर आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल घटना के 10 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस साक्ष्य ही तलाश रही है और आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है।

Leave A Reply