उत्तर प्रदेश में 16 जिलों में तूफान और बारिश: 16 की मौत, 461 घर हुए शतिग्रस्त

461 घरों को नुकसान पहुंचा और 18 मवेशी भी मारे गए

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में तूफान और बारिश के चलते 16 लोगों की मौत हुई, जबकि 12 जख्मी हो गए। शनिवार को शाहजहांपुर जिले में बिजली गिरने से छह लोगों की जान गई। सरकार के मुताबिक, बारिश से जुड़े हादसों में 16 जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। 461 घरों को नुकसान पहुंचा और 18 मवेशी भी मारे गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलों के प्रभारी मंत्रियों और विधायकों को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा और राहत कार्य तेज करने का आदेश दिया।शुक्रवार रात से दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश हो रही है। राजधानी के कई इलाकों में पानी सड़कों के साथ घरों में घुस गया। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ और दमोह जिले में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। ओरछा में बेतवा नदी में बाढ़ आने से कई लोग फंस गए, जिन्हें प्रशासन ने रेस्क्यू किया। उधर, उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्से में बारिश जारी है। कई जगहों पर भूस्खलन हुआ।

Leave A Reply