करणी सेना के वरिष्ठ नेता सूरजपाल अम्मू हुए गिरफ्तार
पद्मावती विवाद पर सबसे अधिक मुखर करणी सेना के वरिष्ठ नेता सूरजपाल सिंह को गुरुग्राम में पुलिस ने हिरासत में लिया.
(एनएलएन मीडिया-न्यूज़ लाइव नाऊ) : पद्मावती विवाद पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा सारी विरोधी याचिकाएं खारिज होने के बावजूद करणी सेना पद्मावती फिल्म का सड़कों पर विरोध कर रही है उत्तर भारत में खासकर दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में जिसने गुड़गांव और दिल्ली के अन्य भाग्य शामिल हैं हिंसा की कई खबरें आई हैं। फिल्म पद्मावती के विरोध में सबसे ज्यादा विरोधी स्वर रखने वाले करणी सेना के प्रमुख एवं वरिष्ठ नेता सूरजपाल सिंह को गुरुवार की शाम गुरुग्राम की पुलिस ने कुछ देर तक हिरासत में ले लिया। उन्हें MG रोड के एस्सेल टावर स्थित उनके निवास स्थान से हिरासत में लिया गया था पद्मावती फिल्म के खिलाफ सूरजपाल अम्मू काफी समय से अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। बृहस्पतिवार को किसी कार्यक्रम को ले जाने के दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस पर अम्मू ने आरोप लगाया है कि एक तरफ प्रशासन उनसे शांति बनाने के लिए सहयोग की मांग कर रहा है दूसरी तरफ अपने घर से बाहर भी नहीं निकल रहा बूंदी में हुए उपद्रव के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह निंदनीय है, जहां भी तोड़फोड़ आगजनी की जा रही है वह बुरी बात है, वह किसी भी स्तर पर हिंसक गतिविधियों का समर्थन नहीं करते हैं, अम्मू का कहना है कि फिल्म के माध्यम से संस्कृति के ऊपर चोट पहुंचाने का जो काम किया गया है वह इसका विरोध कर रहे हैं। गौरतलब है कि अम्मू ने दीपिका पादुकोण सर काटने वाले को 10 करोड़ इनाम देने की बात कही थी।